ऐतिहासिक क्षण : PM मोदी द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे : यशवंत सिन्हा ने दी जीत की बधाई
नई दिल्ली : India President Election Result : देश के 15 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. नतीजे शाम तक आने की संभावना है. मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रहा है. जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी.
द्रौपदी मुर्मू भारी अंतर से जीतने जा रही है. भारत को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलने जा रही है. यह भारत के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को राजनीतिक दलों से पार्टी लाइन से उठकर भारी समर्थन मिला है. मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल बेहद सफल रहेगा.
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी. सिन्हा ने ट्वीट किया, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं. भारत उम्मीद करता है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम : CEC ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन