📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
दिल्ली

बुलडोजर एक्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : दिल्ली कई रूटों पर 12 बजे तक बंद रहा ट्रैफिक

📅 14 June 2022, 09:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बुलडोजर एक्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : दिल्ली कई रूटों पर 12 बजे तक बंद रहा ट्रैफिक
बुलडोजर एक्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : दिल्ली कई रूटों पर 12 बजे तक बंद रहा ट्रैफिक

10 जून को हुई हिंसा के बाद यूपी में अब तक 337 हुए गिरफ्तार

यूपी के एडीजी (लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा है कि 10 जून को राज्य में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 7 बजे तक कुल 337 आरोपी गिरफ्तार हुए. प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 83, हाथरस से 52, मुरादाबाद से 40, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 को गिरफ्तार किया गया है. जबकि इस मामले में अब तक 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दिल्ली कई रूटों पर 12 बजे तक बंद रहा ट्रैफिक

दिल्ली ट्राफिक पुलिस ने मंगलवार की सुबह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पुसिल ने कहा है कि कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें. विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी. कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह 7 से 12 बजे के बीच बचें. विशेष ट्राफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें