📅 Saturday, 12 September 2026 | 10:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

सोना 435 रुपये फिसला, चांदी में 1600 रुपये की आई बड़ी गिरावट

📅 29 September 2022, 08:54 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोना 435 रुपये फिसला, चांदी में 1600 रुपये की आई बड़ी गिरावट
सोना 435 रुपये फिसला, चांदी में 1600 रुपये की आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली : देश की राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोना हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 435 रुपये टूटकर 49,282 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतें नीचे फिसलने के कारण आई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,717 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें भी बुधवार को 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे फिसल गईं हैं।

सर्राफा बाजार में चांदी 54,765 रुपये के भाव पर पहुंच गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक 24 कैरेट स्पॉट गोल्ड की कीमतें दिल्ली में 435 रुपये प्रति दस ग्राम तक नीचे फिसल गईं हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना लगातार कमजोर हो रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1615.7 डॉलर प्रति औंस तो वहीं चांदी 18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें