📅 Sunday, 27 September 2026 | 04:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

Gold Price Update : शादी के सीजन में सोना-चांदी सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका

📅 15 December 2022, 01:29 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gold Price Update : शादी के सीजन में सोना-चांदी सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका
Gold Price Update : शादी के सीजन में सोना-चांदी सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका

शादी के सीजन अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। शादियों के मौसम सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।

मंगलवार को सोना 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 139 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद सोना 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया जबकि और चांदी 67200 रुपये प्रति किलो के करीब बंद हुई। हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12800 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54030 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 29 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 53908 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 139 रुपये की तेजी के साथ 67161 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 773 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 66131 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 122 महंगा होकर 54030 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 121 रुपया महंगा होकर 53814 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 112 रुपया महंगा होकर 49491 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 91 रुपया महंगा होकर 40522 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 71 रुपये महंगा होकर 31607 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 2100 और चांदी 12800 रुपये मिल रही है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2170 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12819 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें