📅 Monday, 02 November 2026 | 06:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,400 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Gas Price Hike : त्योहारों से पहले आम आदमी पर महंगाई की डबल मार...!

📅 01 October 2022, 11:01 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gas Price Hike : त्योहारों से पहले आम आदमी पर महंगाई की डबल मार...!
Gas Price Hike : त्योहारों से पहले आम आदमी पर महंगाई की डबल मार...!

Gas Price Hike : त्योहारों से पहले एक बार फिर आम लोगों को बड़ा झटका लग सकता है. नेचुरल गैस (Natural Gas) की कीमत 40 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान हैं. अब ऐसे में माना जा रहा है कि आज से सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दामों में भी बढ़ोतरी होने वाली है. 

बता दें , मुंबई में ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ गया है. यहां टैक्सी के न्यूनतम किराए में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, ऑटो रिक्शा से सफर करने के लिए वर्तमान न्यूनतम किराए से दो रुपया ज्यादा चुकाने होंगे. सफर ही नहीं बल्कि बैंको की ब्याज दरें भी आपकी जेब पर भारी पड़ने वाली हैं. कल आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव किया था. इस फैसले के बाद HDFC और SBI समेत कई बैंको ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. 

बढ़ सकता है बिजली और ट्रांसपोर्ट का खर्च 

गैस के दाम बढ़ने के बाद रसोई में खाना पकाने से लेकर बिजली और ट्रांसपोर्ट पर होने वाले खर्च भी बढ़ने वाले हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजारों ( International Markets) में नेचुरल गैस ( Natural Gas) के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. साथ ही सरकार हर छह महीने या फिर 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को गैस की कीमतें तय करती है.

बढ़ाए गए ONGC के पुराने क्षेत्रों से गैस का दाम

ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को दिए गए पुराने क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत शनिवार (1 अक्टूबर) से 8.57 डॉलर प्रति यूनिट होगी, जो 6.1 डॉलर से बढ़कर अप्रैल 2023 में अगले छह महीने तक ऐसे ही रहेगी. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके भागीदार बीपी पीएलसी (BP PLC) ने केजी बेसिन में संचालित डी-6 ब्लॉक जैसे मुश्किल और नए क्षेत्रों से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति यूनिट कर दी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें