📅 Saturday, 12 September 2026 | 11:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ : 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

📅 25 July 2022, 02:23 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ : 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ : 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा उनको राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक अवसर होगा। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिलेगा।

मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत होंगी। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनका संबोधन होगा। समारोह से पहले, रिटायर हो रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू संसद पहुंचेंगी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में भाग लेंगे।

समारोह के समापन पर मुर्मू 'राष्ट्रपति भवन' के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें 'इंटर-सर्विस गार्ड आफ आनर' दिया जाएगा और रिटायर हो रहे राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। मुर्मू (64) ने गुरुवार को विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें