📅 Thursday, 29 October 2026 | 09:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,268.47 ▲ +22.44 (+0.03%) • निफ्टी 50: 22,735.30 ▲ +36.45 (+0.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹197,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

भारत में मिला कोरोना का नया ‘AP स्ट्रेन’, 15 गुना अधिक संक्रामक - तीन दिन मे कर रहा बीमार

📅 04 May 2021, 04:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत में मिला कोरोना का नया ‘AP स्ट्रेन’, 15 गुना अधिक संक्रामक - तीन दिन मे कर रहा बीमार
भारत में मिला कोरोना का नया ‘AP स्ट्रेन’, 15 गुना अधिक संक्रामक - तीन दिन मे कर रहा बीमार

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन सामने आया है। जिसका नाम है एपी स्ट्रेन यानी ये वैरिएंट आंध्र प्रदेश में पाया गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे N440K वैरिएंट कहा जा रहा है। सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इसे खोजा है। बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट 15 गुना अधिक संक्रामक है। इसके चलते 3 से 4 दिन में ही लोग बीमार हो जा रहे हैं।

एपी स्ट्रेन यानी N440K वैरिएंट को सबसे पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल में देखा गया था। यह वैरिएंट B1।617 और B1।618 वैरिएंट से अधिक घातक है। विशाखापट्नम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर वी।विनय चंद ने जानकारी दी है कि CCMB में इस समय कई वैरिएंट्स की जांच की जा रही है। कौन सा वैरिएंट कितना घातक है, ये तो CCMB के वैज्ञानिक ही बता पाएंगे। किन्तु यह बात सच है कि नया स्ट्रेन मिला है। उसके सैंपल लैब्स में भेजे गए हैं। ऐसा देखने में आ रहा है कि कोरोना वायरस का नया एपी स्ट्रेन बहुत जल्दी विकसित हो रहा है। इसका इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समयसीमा भी बेहद कम है। ये बहुत तेज रफ़्तार से फैल रहा है, साथ ही अधिक लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस स्ट्रेन से संक्रमित लोग 3 से 4 दिन में ही गंभीर स्थिति में पहुंच जा रहे हैं।

पहली कोरोना लहर जैसी स्थिति नहीं है। इस बार नए स्ट्रेन तेजी से लोगों को बीमार कर रहे हैं। एपी स्ट्रेन को लेकर अभी वैज्ञानिक भी चिंतित हैं। क्योंकि इसके बारे में अधिक कुछ बता पाना मुश्किल हो रहा है। यह वायरस से तेजी से युवा लोगों को शिकार बना कर रहा है। ये उन्हें भी नहीं छोड़ रहा है जो फिटनेस का ध्यान रखते हैं। या फिर जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें