📅 Sunday, 13 September 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू : पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी

📅 07 September 2022, 01:58 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू : पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू : पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंच गए हैं। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ’भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करेगी। 

भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि वह आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रही है।

पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी

महात्मा गांधी मंडपम में कार्यक्रम के बाद जहां स्टालिन मौजूद रहेंगे, राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ सार्वजनिक रैली के स्थान पर जाएंगे जहां यात्रा औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी। एक वीडियो संदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से जहां भी संभव हो यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यात्रा की जरूरत है क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और लोगों के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई और बेरोजगारी जैसे लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। हालांकि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा, जो लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी, औपचारिक रूप से इस रैली में शुरू की जाएगी। यह दरअसल 8 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू होगी जब राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता मार्च शुरू करेंगे।  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें