📅 Thursday, 01 October 2026 | 09:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,320.74 ▼ -159.55 (-0.22%) • निफ्टी 50: 22,556.25 ▼ -64.20 (-0.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

देश को बधाई : एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगी : स्वास्थ्य मंत्री

📅 27 September 2021, 11:52 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देश को बधाई : एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगी : स्वास्थ्य मंत्री
देश को बधाई : एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगी : स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली : देश में आज एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर चोट किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा पांचवीं बार हुआ जब देश में एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 86 करोड़ को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, देश को बधाई, हमने एक करोड़ और कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर चोट किया. 5 वीं बार 1 करोड़ से ज्यादा टीकों का रिकॉर्ड हासिल किया.

https://paliwalwani.com/mumbai/brahmin-pride-jigisha-joshis-videos-are-making-a-splash-on-the-internet-mewari-bai-is-getting-famous

ये खबर भी पढ़े : ब्राह्मण गौरव : जिगिशा जोशी के वीडियो इंटरनेट पर मचा रहे धमाल : मेवाड़ी बाई के नाम से हो रही है मशहूर 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें