📅 Tuesday, 06 October 2026 | 03:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,911.69 ▲ +1,001.99 (+1.39%) • निफ्टी 50: 22,717.70 ▲ +295.80 (+1.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कमर्शियल एलपीजी के दाम ₹25.50 की वृद्धि

📅 01 March 2024, 09:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कमर्शियल एलपीजी के दाम ₹25.50 की वृद्धि
कमर्शियल एलपीजी के दाम ₹25.50 की वृद्धि

हवाई ईंधन के दाम में भी बढ़ोतरी..

नई दिल्ली : एक बार फिर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है।

हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा।

कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 24 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि चेन्नई में 23.50 रुपये बढ़ गए हैं। एलपीजी के नए रेट आज से देश के सभी शहर में लागू हो गए हैं।

तेल कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के रेट अगस्त में बदले गए थे।

कमर्शियल सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

  • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये हो गई है। फरवरी में इनकी कीमत 1769.50 रुपये था।
  • कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,887 रुपये थी।
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है।
  • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,960.50 रुपये है।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें