📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

हड़ताल की वजह से बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा, अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लें, ये है वजह

📅 26 March 2022, 02:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हड़ताल की वजह से बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा, अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लें, ये है वजह
हड़ताल की वजह से बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा, अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लें, ये है वजह

नई दिल्ली : अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लें. क्यों कि कल यानी शनिवार से लगातार चार दिनों तक बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा. दरअसल, आगामी शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश (Weekly Closing Day) है. इसके बाद अलगे सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल (Bank Strike) पर जा रहे हैं. ये लोग केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल में जा रहे हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 और 29 मार्च 2022 को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा. बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है. SBI की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े.

बैंक अधिकारियों का कहना है कि इन चार दिनों तक बैंक में काम नहीं होगा तो बैंक के एटीएम भी खाली हो सकते हैं. उनका कहना है कि महानगरों और बड़े शहरों में, जहां थर्ड पार्टी कैश भरते हैं, वहां तो दिक्कत नहीं होगी. लेकिन जिन एटीएम में कैश भरने का काम बैंक के स्टाफ करते हैं, वहां कैश खत्म हो सकता है. गौरतलब है कि दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान आल इंडिया बैंक ईम्पलायीज एसोसिएशन (AIBEA) ने की है. इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी शामिल होंगे. बैंकों के निजीकरण के विरोध में इस हड़ताल का आह्वान किया गया है. हालांकि बैंकों ने भरोसा दिलाया है कि हड़ताल के दौरान कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए हम जरूरी इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें