📅 Sunday, 13 September 2026 | 11:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन : राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर

📅 16 August 2020, 01:00 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन : राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन : राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर

दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को निधन हो गया है। त्यागी कांग्रेस के जाने-पहचाने चेहरे थे और टीवी चैनलों पर होने वाले चर्चाओं में काफी मुखर रहते थे। इसे नियति का खेल ही कहा जाएगा क्योंकि 4 घंटे पहले ही उन्होंने अपने फ़ेसबुक पेज पर इस बात की सूचना दी थी कि वह 5 बजे आज तक चैनल पर होने वाली डिबेट में आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है. राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी. शाम को उन्हें आज तक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5ः00 बजे आज तक पर रहूंगा। राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर देखी जा रही है। राजीव त्यागी बेबाक प्रवक्ता के रूप में अपनी बात रखते थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details…  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें