📅 Sunday, 27 September 2026 | 05:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक परेशान करने वाली खबर

📅 15 January 2022, 05:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक परेशान करने वाली खबर
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक परेशान करने वाली खबर

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ (Corona virus New Variant Omicron) को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ फहीम यूनुस (America’s top infectious disease specialist Dr Faheem Yunus) ने पाया कि यदि आप पहले से ही कोविड-19 वायरस (Corona virus) से संक्रमित हैं, तो ऐसी स्थिति में भी आप ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट ( Omicron Variant) से सुरक्षित नहीं हैं. कहने का सीधा-सा मतलब यह है कि आप फिर से संक्रमित हो सकते हैं. हालांकि, जो लोग कोविड-19 से संक्रमित (Covid-19 infected) हो चुके हैं और जिन्होंने वायरस के खिलाफ टीके भी ले लिए हैं, उनके नए वेरिएंट से संक्रमित होने की संभावना बहुत कम है. विशेषज्ञ ने कहा, “उन अंतर्राष्ट्रीय स्थानों के लिए भारी हानिकारक प्रभाव सामने आ सकते हैं, जहां डेल्टा वेरिएंट की वजह से लोग बड़े पैमाने पर हताहत हुए.”

यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जबकि पूरी दुनिया में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं. यहां तक कि उन अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है जो पहले ही डेल्टा वेरिएंट से काफी हद तक तबाह हो गए थे. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 3-9 जनवरी 2022 के सप्ताह के दौरान, कोरोना के नए मामलों में 55% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

अफ्रीकी क्षेत्र जहां संक्रमण के मामलों में 11% की गिरावट की पुष्टि की गई है, को छोड़कर सभी देशों में कोरोना केसों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अमेरिका से सबसे अधिक ताजा मामले सामने आए (4,610,359 नए मामले; 73% की वृद्धि), इसके बाद फ्रांस (1,597,203 नए मामले; 46% की वृद्धि), और फिर यूके (1,217,258 नए मामले; 10% की वृद्धि) में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें