📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

35 WhatsApp ग्रुप बैन : अग्निपथ योजना पर फर्जी खबरें फैलाने को लेकर

📅 20 June 2022, 01:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
35 WhatsApp ग्रुप बैन : अग्निपथ योजना पर फर्जी खबरें फैलाने को लेकर
35 WhatsApp ग्रुप बैन : अग्निपथ योजना पर फर्जी खबरें फैलाने को लेकर

नई दिल्ली : देशभर में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर जारी बवाल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकारी सूत्रों से पता चला है कि गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और अग्निवीर (Agniveers) पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए 35 व्हाट्सएप ग्रुपों (WhatsApp Groups) पर आज प्रतिबंध लगाया है. कुछ दिन पहले इस योजना की घोषणा के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में इसके खिलाफ हिंसक विरोध के बीच यह कदम उठाया गया है.

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि अग्निपथ योजना के बारे में कथित रूप से फर्जी खबरें फैलाने के लिए सरकार द्वारा 35 व्हाट्सऐप ग्रुपों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, इन ग्रुपों के बारे में या उनके एडमिनिस्ट्रेटर के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है या नहीं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है.

बता दें कि इससे पहले बीते दिने इस मामले में पटना के चार कोचिंग सेंटर्स पर साजिश करने के आरोप लगे थे. विरोध प्रदर्शन के बीच व्हाट्सएप चैट से पटना पुलिस को कई सबूत मिले जो गवाही दे रहे हैं कि छात्रों को उकसाया गया और अराजकता की स्थिति बनायी गयी. सबूतों में ये संकेत मिले कि राज्य में कोचिंग सेंटर्स की आगजनी और हिंसा को बढ़ावा देने में भूमिका हो सकती है. पटना ज़िला प्रशासन की ओर से अब तक 4 कोचिंग संस्थानों पर एफ़आईआर दर्ज की गई है. वहीं कुछ ऐसी ही चीजें उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों से भी पता चली है. इसी बीच गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निपथ योजना और अग्निवीर पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए 35 व्हाट्सएप ग्रुपों पर आज प्रतिबंध लगाया है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें