📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

युवक ने हथौड़े से 9 लोगों को मारा : एक महिला की मौत

📅 08 December 2024, 12:56 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवक ने हथौड़े से 9 लोगों को मारा : एक महिला की मौत
युवक ने हथौड़े से 9 लोगों को मारा : एक महिला की मौत

रायपुर. खरोरा के कोरासी गांव में एक महिला की हत्या करने वाले नशेड़ी युवक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक नशे की हालत में हथौड़े से लोगों पर हमला करते हुए नजर आ रहा है। नशेड़ी युवक ने 10 से अधिक लोगों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरासी गांव का ही रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में दिखने वाले लोगों पर हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें