📅 Monday, 28 September 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अपराध

पत्नी ने पति को मारकर खेत में दफनाया : फिर प्रेमी संग फरार

📅 02 August 2022, 06:09 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी ने पति को मारकर खेत में दफनाया : फिर प्रेमी संग फरार
पत्नी ने पति को मारकर खेत में दफनाया : फिर प्रेमी संग फरार

कोहला : राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन के कोहला गांव से 7 महीने पहले लापता हुए कृष्णलाल के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. कृष्णलाल लापता नहीं हुआ था बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. बाद में शव खेत में दफना कर दोनों फरार हो गये थे. पुलिस ने कृष्णलाल की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके बाद खेत में दफनाये गये कृष्णलाल के शव को निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

हनुमानगढ़ टाउन थानाधिकारी दिनेश सारण ने बताया कि 28 फरवरी को टाउन थाने में चन्द्रकला ने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. उसने बताया था कि उसका पति जनवरी माह से लापता है और उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. उसके बाद टाउन पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई चंद्रकला और उसके प्रेमी सुनील पर गई. पुलिस ने उन दोनों को बयानों के लिए बुलाया तो उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया और गांव छोड़ कर चले गए.

उसके बाद पुलिस ने उनको काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया. इस संबंध में रविवार को कृष्णलाल की बहन ने चन्द्रकला पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए एक मामला भी दर्ज करवाया था. इस पर पुलिस ने उनकी तलाश तेज की तो उनके पंजाब में होने का पता चला. पुलिस टीम ने वहां जाकर दोनों को दबोच लिया. पूछताछ में दोनों ने खुद के गलत संबंधों की बात को स्वीकार लिया. उन्होंने बताया कि जनवरी में कृष्णलाल की हत्या कर उसका शव खेत में दफना दिया था. आरोपियों की निशानदेही पर खेत से निकलवाया शव इस पर टाउन पुलिस ने सोमवार को कृष्णलाल की पत्नी और उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उनकी निशानदेही पर कोहला गांव के खेत में दफनाए गए कृष्णलाल के शव को निकलवाया गया. शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें