📅 Tuesday, 27 October 2026 | 08:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.80 ▲ +483.00 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,840 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

पाकिस्तान के बाद भारत में आतंकी नेटवर्क मजबूत करने की साजिश में TTP, NIA को सौंपी गई जांच

📅 26 April 2023, 11:33 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पाकिस्तान के बाद भारत में आतंकी नेटवर्क मजबूत करने की साजिश में TTP, NIA को सौंपी गई जांच
पाकिस्तान के बाद भारत में आतंकी नेटवर्क मजबूत करने की साजिश में TTP, NIA को सौंपी गई जांच

तालिबानी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान अब भारत मे अपने नेटवर्क को फैलाने में लग गया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठन TTP ने भारतीय युवकों को अपने संगठन में शामिल कर उन्हें आतंकी हमले की ट्रेनिंग ले लिए अफ़ग़ानिस्तान भेजने की साज़िश में लगा हुआ है.

मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी बनाने में लगे है

ख़ुफ़िया एजेंसियों के मुताबिक TTP ने भारत में अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अलकायदा से हाथ मिला लिया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने का फैसला किया है. NIA के सूत्रों से ज़ी मीडिया को मिली एक्सकलुसिव जानकारी से खुलासा हुआ है कि TTP भारत मे आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी बनाने की बड़ी साजिश में लगा हुआ है.

बहुत समय से चल रही ये गतिविधि

दरअसल TTP की भारत मे आतंकी साज़िश का खुलासा उस समय हुआ जब कर्नाटक में NIA ने आतंकी गतिविधियों की साजिश में लगे युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी. गिरफ्तार आरोपियों ने NIA की पूछताछ के दौरान में ये खुलासा किया कि वो TTP और अल क़ायदा से जुड़े हुए हैं और उनके निर्देश पर वो मुस्लिम युवकों को इन दोनों संगठन में शामिल कराने की साज़िशों में लंबे समय से लगे हुए हैं. 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक कर्नाटक का है और दूसरा महाराष्ट्र से है. NIA के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी आतंकी संगठन TTP और अल क़ायदा से एल एन्क्रिप्टेड मेसेजिंग एप्प से जुड़े हुए थे. जांच एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठन में शामिल युवकों को अफ़ग़ानिस्तान में भेज कर उन्हें आतंकी हमले की ट्रेनिंग देने की भी योजना तैयार की गई थी लेकिन जांच एजेंसियों की समय पर करवाई के चलते इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें