ऑनलाइन उत्पीड़न से परेशान महिला ने की आत्महत्या
केरल. केरल राज्य के कोट्टायम जिले में महिला ने अपने पूर्व प्रेमी द्वारा कथित तौर पर ऑनलाइन रूप से परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली. महिला जिले के कदुतुरुथी इलाके के मंजूर गांव में सोमवार को अपने घर में मृत पायी गयी और पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है तथा जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि उसे शिकायत मिली है कि महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ संबंधों में खटास आने के बाद उसके द्वारा ऑनलाइन रूप से परेशान किए जाने से तंग आकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि शिकायत में यह भी दावा किया कि साइबर हमलों के अलावा उस व्यक्ति ने दोनों के बीच की निजी चैट भी ऑनलाइन पोस्ट कर दी थी. अथिरा मणिपुर में तैनात एक उप जिलाधीश की पत्नी की बहन थी जिन्होंने दावा किया कि वह ‘‘ऑनलाइन उत्पीड़न'' से परेशान थी.
उप जिलाधीश ने बताया की, ‘‘वह पिछले कुछ दिन से ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना कर रही थी क्योंकि एक व्यक्ति ने उसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दी थीं. हमने एक शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन आरोपी छिपा हुआ था. पुलिस उसके ठिकाने का पता नहीं लगा पायी.''
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा