📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या

📅 12 October 2022, 09:14 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या
पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या

सिंगरौली : एमपी के सिंगरौली में पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने पति को सोते समय गला रेत मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. पत्नी के मुताबिक पति चरित्र पर शक करता था. शराब पीकर रोज लड़ाई झगड़ा करता था.

एमपी के सिंगरौली में पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने अपने पति की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी शालिनी कोल को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय में आरोपी पत्नी ने हत्या करने की बात को कुबूल कर लिया है. पुलिस की विवेचना में आरोपी शालिनी कोल ने बताया कि “मेरा पति कुछ भी काम नहीं करता था. पिता को वृद्धा पेंशन मिलती थी उसकी भी शराब पी जाता था. पति मेरे चरित्र पर शक करता था और हर रोज लड़ाई झगड़ा करता था.” आरोपी ने बताया कि लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया

सोते वक्त पत्नी ने रेता गला जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित नवजीवन बिहार सेक्टर-2 के निवासी 35 वर्षीय तेजबलि कोल की लाश उसके ही घर के बिस्तर पर पड़ी हुई मिली. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई. जांच में पाया गया कि मृतक के पत्नी ने ही उसकी हरकतों से परेशान होकर सोते हुए युवक की शुक्रवार की मध्यरात्रि उसके बिस्तर पर ही गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी पत्नी शालिनी कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां आरोपी पत्नी ने सारे गुनाह कुबूल कर लिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें