📅 Monday, 28 September 2026 | 10:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अपराध

इस इंसान को महिलाओ से है इतनी नफरत की हसता देख कर देता है जानलेवा हमला

📅 08 August 2021, 08:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस इंसान को महिलाओ से है इतनी नफरत की हसता देख कर देता है जानलेवा हमला
इस इंसान को महिलाओ से है इतनी नफरत की हसता देख कर देता है जानलेवा हमला

जापान की राजधानी टोक्यो में एक लोकल ट्रेन में घुसकर लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसे हंसती हुई महिलाएं पसंद नहीं हैं, इसीलिए उसने ट्रेन में चाकू से हमला किया. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.एनबीसी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो में जहां आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, वहीं नजदीक ही ओलंपिक गेम्स 2020 चल रहे हैं. इस घटना में 10 लोग घायल हो गए थे, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने आरोपी की पहचान 36 साल के Yusuke Tsushima के तौर पर की है. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह महिलाओं से बहुत नफरत करता है. उसे हंसती हुई महिलाएं तो बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं. वह किसी भी खुश महिला को अपना टारगेट बना लेता था. उस दिन भी ट्रेन में उसने हंसती हुई महिला को देख लिया था.

आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह चाकू छोड़कर स्टोर में छिप गया था. लेकिन बाद में पुलिस ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान उसके आरोपी होने का खुलासा हुआ.आरोपी ने आगे कहा कि ट्रेन में उसके पास बैठी महिला बार-बार हंस रही थी. जिसकी वजह से उसे गुस्सा आ गया और फिर उसने उसे जान से मारने का फैसला किया. उसने महिला को मारने के लिए वारदात की जगह ट्रेन इसलिए चुनी क्योंकि वहां वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को मार सकता था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें