📅 Sunday, 25 October 2026 | 06:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अपराध

प्रेमिका को धोखा देकर शादी कर रहा था प्रेमी, ऐतराज जताया तो कर दी हत्या

📅 04 May 2023, 06:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमिका को धोखा देकर शादी कर रहा था प्रेमी, ऐतराज जताया तो कर दी हत्या
प्रेमिका को धोखा देकर शादी कर रहा था प्रेमी, ऐतराज जताया तो कर दी हत्या

बैतूल. बैतूल के मुलताई थाना इलाके में एक लड़की की सरेराह हत्या कर दी गई. मुलताई की रहने वाली 26 साल की सिमरन स्कूटी पर सवार होकर मटन मार्केट रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान सानिफ मलिक नाम के युवक ने उसे रोककर हमला कर दिया. युवक ने चाकू से गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

हमलावर को ब्लैकमेल कर रही थी लड़की

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर मृतक लड़की को जानता था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. पुलिस को मृतक सिमरन के पास से कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिससे दोनों के बीच संबंधों का खुलासा हुआ है. सानिफ की हाल ही में किसी अन्य लड़की से सगाई हो चुकी थी और 2 महीने बाद उसकी शादी होना तय है. इस बात से परेशान सिमरन उसकी शादी तोड़ने की कोशिश में लगी हुई थी और सानिफ को ब्लैकमेल कर रही थी.

आरोपी से पूछताछ जारी

बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी का कहना है मुलताई की रहने वाली सिमरन का शव मटन मार्केट रोड पर मिला था. सानिफ नाम के युवक ने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में दोनों के बीच संबंध सामने आए हैं. आरोपी कि किसी अन्य लड़की से सगाई हो चुकी है और 2 महीने बाद शादी होना है. सिमरन इस पर ऐतराज जता रही थी. वह अपनी और सानिफ की कुछ निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे रही थी. इसलिए उससे पीछा छुड़ाने के लिए सानिफ ने सिमरन की हत्या कर दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें