📅 Monday, 28 September 2026 | 10:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अपराध

अजमेर में ससुर ने किया रिश्तो को शर्मशार, दोस्त के साथ साजिश कर किया कुकर्म

📅 08 August 2021, 09:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अजमेर में ससुर ने किया रिश्तो को शर्मशार, दोस्त के साथ साजिश कर किया कुकर्म
अजमेर में ससुर ने किया रिश्तो को शर्मशार, दोस्त के साथ साजिश कर किया कुकर्म

राजस्थान | अजमेर जिले में एक विवाहिता के आरोपों के बाद रिश्ते शर्मसार होते नजर आए। दरअसल आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने अपने ही ससुर पर दोस्त  के साथ मिलकर गैंगरेप करने की शिकायत जिला पुलिस कप्तान को दी। जिसके बाद आदर्श नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहींं इस घटना से हर किसी को हैरान कर दिया है। आदर्श नगर थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई और शिकायत दी। इसमें बताया कि उसका ससुर उस पर गंदी नजरें रखता था और उसके ससुर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसमें उसके पति की भी रजामंदी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत मुकदमा दर्ज करके जांच करने के आदेश दिए है। थानाधिकारी ने बताया कि विवाहिता की शादी को दो साल ही हुए हैं। विवाहिता के आरोपों में कितनी सत्यता है इसकी जांच की जा रही है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें