📅 Monday, 14 September 2026 | 04:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,850 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

मायके जाने से नाराज था पति : ईंट से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

📅 08 January 2023, 11:32 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मायके जाने से नाराज था पति : ईंट से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
मायके जाने से नाराज था पति : ईंट से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

अम्रृतसर :

घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटी को ढूंढते मां जब पहुंची तो घायल बेटी को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति 15 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आया था। उसने पहले ही पत्नी को मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने मृतका की मां बनीता की शिकायत पर बुद्धी लाल उर्फ बाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रानी (20) की करीब डेढ़ साल पहले आरोपी बुद्धि लाल के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद रानी उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव स्थित अपने ससुराल चली गई। वहां पति के साथ घरेलू बातों पर अनबन रहने लगी और बुद्धि लाल अक्सर रानी को पीटता था।

रानी इससे तंग आकर तीन महीने पहले ही फिरोजपुर रोड पर रहने वाली अपनी मां बनीता के पास आकर रहने लगी। बुद्धि लाल लगातार अपने ससुराल वालों को धमकी देता था कि उसे वापस भेजे, नहीं तो वह रानी को मार देगा या फिर मरवा देगा। रानी पति से अलग रहने का फैसला कर चुकी थी और उसने वहीं एक मार्ट में काम करना शुरु कर दिया था। पत्नी को मौत के घाट उतारने का पूरा मन बना चुका बुद्धि लाल करीब 15 दिन पहले लुधियाना पहुंचा और अपने भाई के पास रहने लगा।

वह पिछले 15 दिन से रानी को मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहा था। रानी की उसने रेकी भी की। उसे पता था कि रानी कब मार्ट से आती है और कब जाती है? शनिवार को रानी की देरी से छुट्टी होती थी। इस कारण शनिवार को बुद्धि लाल ने उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची। वह घर के पास ही एक प्लॉट में झाड़ियों में उसे रोक कर बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने ईंट से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। थाना सराभा नगर के एसएचओ अमनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें