Wednesday, 02 September 2026

अपराध

खूबसूरत पत्नी स्कूल ड्राइवर को दे बैठी दिल, जहरीले सांप का इस्तेमाल : पुलिस का भी चकरा गया माथा : हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

paliwalwani
खूबसूरत पत्नी स्कूल ड्राइवर को दे बैठी दिल, जहरीले सांप का इस्तेमाल : पुलिस का भी चकरा गया माथा : हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा
खूबसूरत पत्नी स्कूल ड्राइवर को दे बैठी दिल, जहरीले सांप का इस्तेमाल : पुलिस का भी चकरा गया माथा : हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

 पत्नी और उसके प्रेमी के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार

मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जिस शख्स की जान सांप के काटने से गई थी, अब जांच के बाद इस हत्याकांड में नया ट्विस्ट आ गया है. पुलिस जांच में मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से हुई युवक की मौत का मामला हत्या का निकला है. पुलिस ने हत्या के इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या की वजह 20 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम और एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर बताया जा रहा है. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड और 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया.

इसमें एक और ट्विस्ट यह है कि पत्नी के साथ महिला ने लव मैरिज की थी, जिसके बाद उसका दिल दूसरे युवक पर आ गया.  इसके बाद हत्या का प्लान बनाकर पति को मरवा दिया. इसके तरह पहले तो सांप का इंतजाम किया फिर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. रात को सोने के बाद प्रेमी को बुलाया और बिस्तर पर सोए पति के कंबल में सांप छोड़ दिया.  

17 जुलाई, 2026 शुक्रवार को सुबह दामिनी ने पति को सांप के काटने की सूचना दी. इसके बाद पति अुतल को लेकर सीएचसी हस्तिनापुर पहुंची. यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अतुल के बिस्तर में सांप था. संदिग्ध हालात होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस को दामिनी पर शक हुआ. इस पर पुलिस ने जांच में तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल फोन से मिले साक्ष्य और पूछताछ को शामिल किया. सख्ती से पूछताछ की तो हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ.

पूछताछ में तुषार ने बताया कि वह और दामिनी दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. इसकी भनक अतुल को लगी तो एतराज किया. इस पर दामिनी और तुषार ने अतुल की हत्या की साजिश रच डाली. प्लान के तहत गुरुवार रात अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई. सोने के बाद सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप को कमरे में लाकर अतुल के कंबल में छोड़ दिया गया. सांप के डसने से उसकी मौत हो गई. 

पुलिस ने जांच में पाया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था. आरोपियों ने बीमा की रकम मिलने के बाद सहयोग करने वाले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने का झांसा दिया था. इससे पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन हेलमेट पहने होने से जान बच गई. जान गंवाने वाले युवक का नाम अतुल पंवार (30) था. ग्राम भंडोरा का रहने वाला अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर के रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का चलाता था. अतुल पंवार और दामिनी ने वर्ष 2019 में लव मैरिज की थी. 

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन में सांप की तस्वीरें मिलीं. वहीं, बरामद सांप को भी परीक्षण के लिए भेजा गया है. पुलिस के सामने यह सवाल भी था कि आखिर सांप बिस्तर में चादर के अंदर जा जाकर कैसे काट सकता है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से दामिनी के तार जुड़ गए.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News