📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अपराध

प्रेमी संग युवती भागी : कीमती आभूषण और नकदी साथ ले गई

📅 30 October 2024, 12:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी संग युवती भागी : कीमती आभूषण और नकदी साथ ले गई
प्रेमी संग युवती भागी : कीमती आभूषण और नकदी साथ ले गई

गभाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने परिवार के सदस्यों को बेहोश करने वाला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि उसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। 

युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के मां ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। कई बार परिवार के समझाने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाते हुए बताया कि 27 अक्टूबर 2024 की रात को युवती ने परिवार के सभी सदस्यों को बेहोश करने वाला पदार्थ खिला दिया। 

सुबह होश आने पर देखा तो युवती घर में नहीं थी। अलमारी में रखे आभूषण व नकदी भी गायब थे। सीओ आरके सिशौदिया ने बताया है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें