📅 Sunday, 06 September 2026 | 01:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
अपराध

गैंगरेप : घर में अकेली देखकर जेठ व उसके साथी ने किया जबरन दुष्कर्म, चिल्लाने पर भागे आरोपी

📅 03 February 2022, 06:22 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गैंगरेप : घर में अकेली देखकर जेठ व उसके साथी ने किया जबरन दुष्कर्म, चिल्लाने पर भागे आरोपी
गैंगरेप : घर में अकेली देखकर जेठ व उसके साथी ने किया जबरन दुष्कर्म, चिल्लाने पर भागे आरोपी

जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके जेठ व गांव के ही एक अन्य ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 27 जनवरी की घटना बताते हुए इस्तगासे के जरिए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पीड़िता मेडिकल कराकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने एफआईआर में बताया है कि वह 26 जनवरी को अपने पीहर से ससुराल आई थी। 27 जनवरी को वह अपने मकान में अकेली थी। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे मौका पाकर उसका जेठ बनवारीलाल व लालाराम मीणा घर में जबरन घुस गए। जहां दोनों ने उससे छीना झपटी कर कपड़े फाड़ दिए व मुंह दबाकर उसके साथ गैंगेरेप किया।

उसके चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे उसके ससुर को देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग छूटे। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के इस्तगासा के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें