📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

दादी के प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद जमीन पर पटककर की थी मासूम की हत्या

📅 04 January 2022, 10:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दादी के प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद जमीन पर पटककर की थी मासूम की हत्या
दादी के प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद जमीन पर पटककर की थी मासूम की हत्या
दादी के प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद जमीन पर पटककर की थी मासूम की हत्या…

उत्तर प्रदेश. फेज-2 थाना क्षेत्र में हुई बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी. पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर खुलासे का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि वह बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था. आरोपी ने बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या की थी. इस मामले में आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध और दुष्कर्म की धारा को शामिल किया है. इस मामले में दादी की भूमिका की जांच की जा रही है.

इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर 2021 को निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेज-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर से लापता है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 50 वर्षीय हेमंत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। बच्ची का पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है। उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

घटना वाले दिन हेमंत बच्ची को लेकर इलाहाबास गांव की तरफ गया था। आरोप है कि उसने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में धारा 376 और 377 की बढ़ोतरी की है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें