📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

गोली मारकर हत्या कारोबारी की : तीन घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर को बम से उड़ाया

📅 23 July 2021, 07:16 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गोली मारकर हत्या कारोबारी की : तीन घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर को बम से उड़ाया
गोली मारकर हत्या कारोबारी की : तीन घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर को बम से उड़ाया

बेगूसराय. बेगूसराय के पहसारा में बदमाशों ने गुरुवार शाम 7 : 00 बजे बालू-गिट्टी व्यवसायी गुड्डू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या से आक्रोशित लोगों ने पहले ट्रैफिक जाम किया. फिर रात पौने 10 बजे गुड्डू कुमार के समर्थकों ने मुख्य आरोपी आको सिंह के ट्रैक्टर चालक बबलू महतो की हत्या कर दी. उसे रेकी करने की आशंका में उसके बभनगामा स्थित घर पर बम मारकर उड़ा दिया. इस वक्त पुलिस पहले घटनास्थल पर थी.

इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत है. गांव वाले जहां डर से घरों में दुबके हैं. दो जगहों पर सवा दस बजे रात तक लोगों ने सड़क जाम कर रखा है. आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जरूर, लेकिन मूकदर्शक बनी रही.

गुरुवार शाम बभनगामा के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का 40 वर्षीय बेटा गुड्डू कुमार अपने मां काली इंटरप्राइजेज नामक सीमेंट बालू गिट्टी की दुकान के पास ही टहल रहा था. बदमाशों ने उस पर ब्रह्मदेव सिंह पुस्तकालय के निकट अंधाधुंध गोलियां चलाईं. गुड्‌डू को 4 गोली लगी. बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. ग्रामीण गुड्डू कुमार को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी. आक्रोशित ग्रामीण शव की गाड़ी को सड़क पर ही रखकर मंझौल बखरी पथ को जाम कर वरीय पदाधिकारी को बुलाने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इसी बीच कुछ लोगों ने आको सिंह के ड्राइवर बबलू महतो के घर में घुसकर उस पर बम से हमला कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद माहौल और खराब हो गया, जिसके बाद लोगों ने दो जगहों पर सड़क जाम कर दिया.

गुड्डू सिंह के समर्थकों ने ब्रह्मदेव सिंह पुस्तकालय के पास तो बबलू महतो के लोगों ने बभनगामा जाने वाले रोड को जाम किया. गांव के ही आको सिंह पर भी बमबारी की सूचना मिली. लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. हालांकि आको सिंह सपरिवार घटना के बाद घर से फरार हो चुका है. गांव में भय व दहशत का माहौल है.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें