📅 Monday, 14 September 2026 | 04:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,850 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

6 नाबालिक लड़कों ने किया 7 साल की बच्ची से साथ गैंगरेप

📅 05 February 2022, 07:37 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
6 नाबालिक लड़कों ने किया 7 साल की बच्ची से साथ गैंगरेप
6 नाबालिक लड़कों ने किया 7 साल की बच्ची से साथ गैंगरेप

छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस घटना को परिवार के ही 6 नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया. पूछताछ में इन बच्चों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर देखकर यह सीखा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि खेल-खेल में ही बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया.बताया जा रहा है कि मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर परिवार के 7 से 13 साल के 6 लड़कों ने डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहे थे. इस दौरान बच्ची की तबियत खराब हो गई और उसके पेट में दर्द होने लगा. परिवार के किसी सदस्य को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी.

सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप 

इस दौरान बच्ची के बड़े भाई ने परिवार और पड़ोस के बच्चों को उसकी बहन से रेप का प्लान बनाते की बात सुनी तो इस पर उसे शक हुआ और उसने परिजन को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बलात्कार की बात स्वीकार कर ली. तुरंत ही बच्ची मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि एक सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घटना को अंजाम 7 से 13 साल के लड़कों ने दिया. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना दो तीन माह पूर्व की बताई जा रही है. बच्चों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोबाइल में वीडियो देखकर यह सीखा.बच्चे मोबाइल पर किस तरह का वीडियो देख रहे थे. इसकी भी जांच की जा रही है.  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें