चित्तौड़गढ़

आवरी माताजी की धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू - श्री जसराज मेहता ने किया मेनारिया समाज का सपना साकार

Rajesh Joshi, Raju Nagda (Kanakheeda) ... ✍️
आवरी माताजी की धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू - श्री जसराज मेहता ने किया मेनारिया समाज का सपना साकार
आवरी माताजी की धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू - श्री जसराज मेहता ने किया मेनारिया समाज का सपना साकार

आवरी माता। अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असावरा में आवरी माताजी धर्मशाला के नवनिर्माण की मांग वर्षों से चली आ रही थी लेकिन आस्था से जुड़ी हुई मांग को किसी ने पूर्ण नहीं किया। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष श्री जसराज मेहत के नेतृत्व में आज अपने अल्प कार्यकाल के समय में काम शुरू करवा का सिद्व कर दिया है कि क्यों उन्हें जसराज मेहता कहते है। मेनारिया समाज को तन...मन...धन ओर सदैव समाज के प्रति अर्पण रहने वाले ईमानदार समाजसेवी के कार्य ने सिद्व कर दिया है कि अगर समाज के कर्ताधर्ता के साथ पूर्व अध्यक्ष श्री गणपत मेनारिया, के साथ वर्तमान में चुनाव में पराजित श्री सोहनलाल जोशी अगर धर्मशाला के प्रति सजग रहते तो काफी समय पहले धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू होकर समाज इसका लाभ उठा सकता था ओर कम खर्च में काम हो जाता। लेकिन इनकी लापरवाही कहे या समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाने वालों का खोखला दावा माने... निर्माण कार्य में आज जो बजट नजर आ रहा है...वो कई करोड़ रूपए के ऊपर जा रहा है। उस समय निर्माण कार्य हो जाता तो संभवता लाखों रूपए में काम होता ओर समाजसेवियों को इसका भार भी नहीं पड़ता। लेकिन अब क्या चिड़िया चुक गई खेत...आज निस्वार्थ रूप से कार्य करने वालों के काम में रोड़ा डाल रहे है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता इसकी चिंता जरा भी नहीं करते...तमाम विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब अपने काम करके दे रहे है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आवरीमाता धर्मशाला के लिए वास्तु अनुरूप नक़्शा मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम पानेरी (इंजीनियर) के द्वारा मूर्तरूप दिया गया हैं।

आप भी मौजूद थे

आज की बैठक में सर्वश्री बैठक में जगदीश जी मेनारिया, भंवर लाल जी मेनारिया, उदयपुर अंबालाल जी मेनारिया, निर्माण समिति अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशन मेनारिया, पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश मेनारिया गिरवा झोन, गिरवा झोन के बंसीलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष नारायण जी मेनारिया, मंत्री दशरथ मेनारिया, चित्तौड़गढ़ मंत्री मध्य प्रदेश झोन मंत्री रामबाबू नागदा, उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा, बाबूलाल नागर पूर्व सरपंच, लक्ष्मी नारायण नागदा, राजू नागदा कानाखेडा, परमानंद नागदा, ओम पानेरी, राजेश जोशी, भगवतीलाल नागदा, लक्ष्मीनारायण नागदा पूर्व सरपंच, किशोर नागदा पूर्व सरपंच सहित सैंकड़ो समाज इस अवसर पर मौजूद थे।

वर्षों से चली आ रही मांग को राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे है पूर्ण - मिल रहा जबरदस्त समर्थन

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने निर्वाचित होते ही कहा था कि मेनारिया समाज को आवरीमाता धर्मशाला में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाकर एक नई सौगात समाज को दुगां... इसके लिए उन्होंने सबसे पहले 25 लाख रूपए की घोषणा करते ही कई समाजसेवियों ने उनके कंघे से कंघा मिलते हुए तबाड़ तोड़ कई घोषणा आवरीमाता धर्मशाला के लिए कर दी। इस सबके पीछे की ताकत समाज के ऊर्जावान युवा साथी, वरिष्ठ समाजसेवी के साथ मातृशक्ति ने कदम से कदम मिलाकर श्री जसराज मेहता का साथ दिया, वो काबिले तारीफ है। आवरीमाता भवन निर्माण समिति के प्रमुख अध्यक्ष श्री अंबालाल मेनारिया, श्री लाला भैया उनके सहयोगियों के माध्यम से आज आवरी माता की धर्मशाला में पुराना निर्माण कार्य को ध्वस्त करते हुए नई धर्मशाला का निर्माण कार्य की नई शुरूआत समाज के सैंकड़ों समाजसेवियों के बीच हुई। सभी ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता को वर्षों पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देते तो ऐसी धर्मशाला की सौगात कई गांव में मिल जाती। इस कार्य के प्रति *इंदौर के अभिभाषक श्री प्रकाश जोशी ने एक शेर बोलते हुए कहा कि वहा तूफान भी हार जाते है...जहाँ कश्तियाँ जिद पर होती है...* वही श्री ओम पाणेरी ने कहा कि जांबाज शेर के बुलंद इरादे... ने समाज में नई दिशा देने का काम किया...। वही अखिल भारतीय नागदा मेनारिया समाज युवा मोर्चा के राजेश जोशी ने समाज की ओर से बधाई दी। वही फेसबुक पर सर्वश्री राजेन्द्र पाणेरी, सुमीत मेहता, प्रकाश जोशी, ओम पाणेरी, दीपक मेनारिया, रोहित मेनारिया, राजेश जोशी, प्रकाश नागदा, गिरीश पाणेरी, राधेश्याम मेनारिया, हरीश मेनारिया, रमेश मेनारिया, चिंतामण नागदा, मोहन नागदा, राजु नागदा, कुलदीप नागदा, महेश मेनारिया, नीलेश वरिष्ठ मेनारिया, मोतीलाल शर्मा, हरिश मेनारिया, देवीलाल मेनारिया, सुमन नागदा, राजकुमार शर्मा, राजाबाबु नागदा भादवा माता, नीमच, सुरेन्द्र नागदा, दीलिप नागदा, संपत मेनारिया, गणपत मेनारिया, श्यामू मेनारिया, दिनेश नागदा, राहुल मेनारिया, रामेश्वर मेनारिया, महेश मेनारिया गवारड़ी, शंभुलाल मेनारिया आर्य आदि ने बधाई दी। पालीवाल वाणी समाचार पत्र ने भी बधाई देते हुए समाज के सपनों को साकार करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता के कार्यों की प्रशंसा करना सभी का दायित्व बनता है। हर अच्छे कार्य में तारीफ करना ही सच्ची समाजसेवा होती है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-राजेश जोशी, राजू नागदा (कानाखेड़ा)...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*


whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News