📅 Friday, 30 October 2026 | 04:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,320 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,800 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
चित्तौड़गढ़

ब्राह्मण विकास परिषद जरूरतमंद ब्राह्मण भाईयों के लिए आगे आया

📅 16 April 2020, 04:56 AM • ✍️ vishaal purohit-pulakit purohit • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्राह्मण विकास परिषद जरूरतमंद  ब्राह्मण भाईयों के लिए आगे आया
ब्राह्मण विकास परिषद जरूरतमंद ब्राह्मण भाईयों के लिए आगे आया

चित्तौडगढ़ । ब्राह्मण विकास परिषद जरूरतमंद ब्राह्मण भाईयों के लिए बहुत ही सुखद पहल कर एक सराहानीय काम कर रही है। क्योकि कोराना वायरस संक्रमण बीमारी की महामारी के कारण जारी 40 दिन के लॉकडाउन से इस समय प्रशासन तथा अनेक संस्थाएं वंचित तथा जरूरतमंद वर्ग के व्यक्तियों तक हर संभव मदद पहुंचा रही है। हमारे चित्तौडगढ़ जिले में ऐसे कई ब्राह्मण बंधु भी है जो अनेक प्रकार की समस्या का सामना कर रहे होंगे, चाहे वो राशन की हो या ओर कुछ सामान हो सकता है। ब्राह्मण होने के नाते हमारे भाई स्वाभानी होते है ओर शंका शर्म के कारण बता हमें अपनी परेशानी बताने में संकोच करते है। आप सभी युवा ब्रह्म साथियों से निवेदन है कि अपने आस पास ध्यान देवे तथा अगर इस प्रकार के पीड़ित ब्राह्मण परिवार की जानकारी आपको पता चले तो कृपया हमें उनकी जानकारी दीजिए। हम सब सक्षम भाईयों का परम धरम है कि एक ब्राह्मण होने के नाते दुसरे ब्राह्मण भाईयों की मदद करें। हमारा कर्तव्य है कि हर संभव मदद उन तक पहुंचाई जाए। मदद लेने वाले भाईयों की जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी। मदद करने वाले भाईयों से विन्रम अनुरोध है कि मदद करते समय कोई फोटोग्राफी नहीं, कोई नेतागिरी नहीं चाहिए। अगर हमारे बीच ऐसे भाई होतो कृपया करके किसी भी प्रकार का सहयोग हमें मत कीजिए। आओ हम सब ब्राह्मण भाई विकट समय में जरूरमंद एक ब्राह्मण भाई की मदद करें। एक फोन पर ब्राह्मण विकास परिषद चित्तोड़गढ़ जिले में मदद के लिए सदैव तत्पर है। आपके फोन की प्रतिक्षा मे सर्वश्री अभिषेक मेनारिया 9829836141, वेदव्रत शर्मा 9460476041, जगदीश मेनारिया 9950805092, मनोज व्यास 9413992321 पर संपर्क कर सकते है। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Vishaal purohit-pulakit purohit...✍️

? सूचना : आप भी अगर कोरोना के संबंध में अपील करना चाहते है तो कृपया Whatsapp No. 9039752406 पर आप दोनों के जोड़ी से फोटो भेंजे तथा नाम/गांव सहित जानकारी लिखकर हमें भेंज दिजिए...। निःशुल्क सेवाएं : 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें