टेंडर वेबसाइट फर्जी निकला : 15 करोड़ रूपए की ठेकेदारों से ठगी
जशपुर. पुलिस ने दिल्ली से एक ऐसे ठग गिरोह को गिरफ्तार कर लाया है जो छत्तीसगढ़ में बड़ी परियोजनाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की। यह गिरोह कनाट प्लेस दिल्ली में अपना ऑफिस संचालित करता था।
इसने अपने वेबसाइट में करोड़ों की निर्माण योजनाओं के टेंडर जारी कर ठेकेदारों से ऑफर मंगाए थे। इसमें छत्तीसगढ़, और पत्थलगांव क्षेत्र के ठेकेदारों ने भी टेंडर जमा किए। इनके द्वारा करीब 15 करोड़ रूपए सुरक्षा निधि के साथ रिश्वत के रूप में भी रकम जमा की गई थी।
बाद में जांच के दौरान इनकी वेबसाइट और फर्म दोनों फर्जी होने का खुलासा हुआ। पत्थलगांव के ठेकेदारों ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जांच के लिए दिल्ली गई पुलिस टीम ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने बताया कि इस पूरे मामले का एक-दो दिन में खुलासा किया जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ऐतिहासिक फ़ैसला : छत्तीसगढ़ में कृत्रिम पनीर की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध : अब बाजारों, होटलों, रेस्तरां या सड़क किनारे के ढाबों में इस उत्पाद की अनुमति नहीं