39 साल की भाभीजी के पति को लोगों ने किया ट्रोल, तो झल्ला उठीं अभिनेत्री, बोलीं- दो तलाक हुए तो क्या, मैं भी तो...
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' एक एंटरटेनिंग शो तो है ही, साथ ही यह कई विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहा है. शो के दो लीड किरदार अनीता भाभी और अंगूरी भाभी के किरदार तो कई बार बदल चुके हैं. शो में कभी सौम्या टंडन अनीता भाभी का रोल निभा रही थीं. उनके शो छोड़ने के बाद उनकी जगह नेहा पेंडसे ने ली. सीरियल में नजर आ चुकीं लीड एक्ट्रेस नेहा पेंडसे इस समय चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने 36 साल की उम्र में दो बार तलाकशुदा बिजनेसमैन से शादी की जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल किया गया. अब इस मामले में एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है
नेहा पेंडसे टीवी इंडस्ट्री की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं. फेमस शो 'भाभी जी घर पर हैं' में दमदार एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीत लिया. नेहा पेंडसे इन दिनों समय सोशल मीडिया में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इसकी वजह उनकी एक्टिंग नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और पति शार्दुल सिंह ब्यास हैं
टीवी इंडस्ट्री में नेहा को सबसे बड़ी पहचान May I Come In Madam? से मिली थी. नेहा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी दमदार रही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उतनी ही ट्रोल होती रही हैं नेहा ने 36 साल की उम्र में करोड़पति बिजनेसमैन शार्दुल ब्यास से शादी की थी. हैरानी की बात यह है कि नेहा से शादी करने से पहले शार्दुल ने दो शादियां की थी. लोग नेहा से सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने तलाकशुदा से शादी क्यों की है
अब नेहा ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि न जानें क्यों लोग शार्दुल के तलाकशुदा होने की बात कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि मैं अभी वर्जिन हूं. आपको बता दें कि नेहा से शादी से पहले ही शार्दुल के दो बच्चे हैं. नेहा ने कहा कि हम एक दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छी तरह से समझते हैं और इसीलिए खुले दिल के साथ एक दूसरे के साथ आने का फैसला लिया है.
नेहा ने जवाब देते हुए कहा कि वे इस बात को छुपाना नहीं चाहती थीं कि शार्दुल पहले से शादीशुदा हैं. मैनें और शार्दुल दोनों ने ही अतीत को पूरे दिल से स्वीकार किया है इसलिए हमें इस बारे में बात करने में कोई दिक्कत नहीं है
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career