📅 Monday, 07 September 2026 | 05:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
बॉलीवुड

Sam Bahadur movie Star Cast : ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल ने लिए करोड़ों, फातिमा सना शेख को मिली महज इतनी फीस

📅 01 December 2023, 06:27 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Sam Bahadur movie Star Cast : ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल ने लिए करोड़ों, फातिमा सना शेख को मिली महज इतनी फीस
Sam Bahadur movie Star Cast : ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल ने लिए करोड़ों, फातिमा सना शेख को मिली महज इतनी फीस

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी है और ये देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर है।

हालांकि‘सैम बहादुर’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस परस्टारर ‘एनिमल’ से हो रहा है। ‘एनिमल’ के जबरदस्त बज के बावजूद ‘सैम बहादुर’ भी अपनी दबदबा बनाए हुए है। एडवांस बुकिंग में भी ‘सैम बहादुर’ ‘एनिमल’ के आगे जमकर डटी रही और खूब कलेक्शन किया। वहीं इस रिपोर्ट में हम आपको सैम बहादुर की स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं।

‘सैम बहादुर’ के स्टारकास्ट की फीस

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 75 करोड़ के बजट में बनी मेघना गुलजार की इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने काफी मोटी रकम वसूली है। विक्की कौशल ने इस फिल्म के लिए करीबन 10 करोड़ लिए हैं। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसे में फातिमा सना शेख को 1 करोड़ रुपये मिले हैं। तो वहीं सान्या मल्होत्रा को भी 1 करोड़ रुपये फीस मिली है।

इस वजह से मिला एक्टर को यह रोल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ के पहले दिन के लिए अब तक 3356 शो के लिए 57 हजार 88 टिकट बिके। इसी के साथ ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज से पहले एडवांस टिकट बुकिंग से 1.82 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं अब देखना ये होगा कि फिल्म रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करती है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखते हुए इसके ओपनिंग डे पर 5 से 7 करोड़ का कलेक्शन करने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार और रविवार को उछाल आने की उम्मीद है।

हालांकि देखने वाली बात होगी कि ‘एनिमल’ के आगे ‘सैम बहादुर’ कैसा परफॉर्म करती है। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल को यह किरदार सैम मानेकशॉ की भी नाक लंबी थी। जैसा कि लोग जानते हैं कि विक्की की नाक लंबी है। इसी वजह से उन्हें यह रोल ऑफर किया गया। फिल्म में विक्की कौशल पर प्रौस्थैटिक मेकअप का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। वहीं विक्की ने सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें