📅 Monday, 28 September 2026 | 11:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Holi 2023 : होली पार्टी में रंग जमाएंगे ये भोजपुरी गाने : होली में मजा मिलेला न पूरा

📅 04 March 2023, 10:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Holi 2023 : होली पार्टी में रंग जमाएंगे ये भोजपुरी गाने : होली में मजा मिलेला न पूरा
Holi 2023 : होली पार्टी में रंग जमाएंगे ये भोजपुरी गाने : होली में मजा मिलेला न पूरा

रंगों के त्योहार होली (Holi 2023) की बात हो रही है तो भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) का जिक्र ना हो, ऐसा थोड़ा मुश्किल है. होली (Holi Songs) से करीब एक महीना पहले ही हर साल नए भोजपुरी गाने रिलीज होने शुरू हो जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. पहले खेसारी लाल यादव, फिर पवन सिंह और अब निरहुआ का नया भोजपुरी होली स्पेशल गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. नए भोजपुरी गाने (Bhojpuri Holi Songs) में निरहुआ (Nirahua) एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) के साथ खूब गुलाल खेलते दिख रहे हैं. 

होली को बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग अपने घर में इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। होली आने से पहले ही लोग इसके सतरंगी रंगों में रंग गए हैं। होली को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए पार्टी की योजना बनाई जाती है, लेकिन गानों के बिना यह पूरी कैसे हो सकती है। होली के गानों के बिना इस त्योहार का रंग कैसे जमेगा। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भोजपुरी के टॉप होली गानों की लिस्ट, जो आपकी पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का हाल ही में नया होली सॉन्ग 'हमार बाड़े पति' रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना सभी के जुबान पर चढ़ गया है। इस होली आप भी यह गाना बजाकर पार्टी का माहौल बना सकते हैं।

होली में मजा मिलेला न पूरा

इस होली एक और नया भोजपुरी गाना दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। नीलकमल सिंह का स्पेशल होली सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। 'होली में मजा मिलेला न पूरा' गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है।

भतीजवा के मौसी जिंदाबाद

इस गाने को सुन आपके भी पैर थिरकने लगेंगे, और इस गाने को सुन आप भी खुशी से झूम उठेंगे। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है।

लहंगवा लस लस करता

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'लहंगवा लस लस करता' होली के त्योहार पर चार चांद लगा देता है। जब पार्टी में इस गाने को बजाया जाता है तो लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं। इस बार आप भी पवन की गाने पर जमकर मस्ती करें।

आवा ना चोली में रंग डलवाला

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना 'आवा ना चोली में रंग डलवाला' हर होली पार्टी में बजाया जाता है। इस गाने की धुन पर लोग मस्त मगन होकर नाचते हैं। इस होली आप भी अक्षरा के गाने का मजा लें।

दुई रुपया

होली के त्योहार के लिए खेसारी लाल का गाना 'दुई रुपया' भी बहुत फेमस है, जो पार्टियों में रंग जमा देता है। इस गाने के बजते ही लोग खुद ही थिरकने लगते हैं।

हिलोरा मारे जवनिया न

निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी के क्यूट कपल माने जाते हैं। इनकी जोड़ी दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। होली में इन दोनों का गाना न हो तो मजा नहीं आएगा। निरहुआ और आम्रपाली का पुराना गाना इस साल होली आने से पहले ही एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 'हिलोरा मारे जवनिया न' इस बार होली पार्टी में गदर मचा देगा।

निरहुआ ने उड़ाया गर्दा! 

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का हाल ही में नया भोजपुरी गाना 'मलपुआ जइसन गाल' रिलीज हो गया है. यह होली स्पेशल गाना निरहुआ की फिल्म रिश्तों का बंटवारा से है. 

आवा ना चोली में रंग डलवाला

इस गाने के बिना तो होली की पार्टी अधूरी है, इस गाने में आपको भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और काजल राघवानी भी नजर आएंगी। इन दोनों एक्ट्रेस के अलावा अपनी शानदार आवाज से सबको मदहोश करने वाले पवन सिंह भी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें