मशहूर रैपर हनी सिंह के तलाक को मंजूरी : शालिनी को 10 करोड़ नहीं, बल्कि 1 करोड़ रुपये देंगे
दिल्ली :
मशहूर रैपर हनी सिंह के तलाक को मंजूरी मिल गई है। 7 नवंबर 2023 को दिल्ली कोर्ट ने सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक पर मुहर लगा दी है। अब इन दोनों के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। लेकिन अब तलाक के बाद एक्टर को भारी रकम चुकानी होगी। एक्स वाइफ को बतौर एलिमनी करोड़ों रुपये देने होंगे।
हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। और अब 12 साल बाद ये अलग हो गए हैं। ढाई साल पहले ही तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली गई थी। कोर्ट ने अब मंजूरी देने से पहले हनी सिंह से आखिरी बार पूछा कि क्या वह शालिनी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं, तो इस पर हनी सिंह ने कहा कि अब कोई मतलब नहीं है। क्योंकि साथ नहीं रहा जा सकता। वहीं, शालिनी ने भी हां कहा और फिर कोर्ट ने दोनों की रजामंदी के बाद अपना फैसला सुना दिया।
हनी सिंग देंगे एलिमनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह और शालिनी सिंह ने तलाक लेने के दौरान एक-दूसरे पर जो-जो आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे, उसे भी वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि एलिमनी के लिए शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये मांगे थे। जो घटकर अब 1 करोड़ हो गई है। दोनों के बीच इस राशि पर समझौता हुआ है। ऐसे में सिंगर अब अपनी एक्स वाइफ को ये रकम अदा करेंगे।
हनी सिंह की गर्लफ्रेंड
हिरदेश सिंह, जिन्हें उनके स्टेज नाम यो यो हनी सिंह के नाम से जाना जाता है, ने दिसंबर 2022 में एक कार्यक्रम में अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ बातचीत के दौरान, रैपर ने खुलासा किया कि कैसे वह टीना थडानी से दोस्तों के जरिए मिले थे। हनी सिंह के नए गाने 'पेरिस का ट्रिप' में टीना थडानी नजर आई थीं। टीना थडानी एक कनाडाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो अब मुंबई में रहती हैं। वह एक फिल्ममेकर भी हैं, जिन्होंने 'द लेफ्टओवर्स' फिल्म का निर्देशन किया था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career