📅 Wednesday, 09 September 2026 | 11:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,063.26 ▼ -514.32 (-0.68%) निफ्टी 50: 23,520.45 ▼ -114.65 (-0.49%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,500 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
भोपाल

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर 2023 को आएगी : कांग्रेस 80 से ज्यादा विधायकों पर दोबारा दांव लगा सकती है...!

📅 14 October 2023, 10:17 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर 2023 को आएगी : कांग्रेस 80 से ज्यादा विधायकों पर दोबारा दांव लगा सकती है...!
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर 2023 को आएगी : कांग्रेस 80 से ज्यादा विधायकों पर दोबारा दांव लगा सकती है...!

श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी...

नई दिल्ली  : श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी. बताया जा रहा है कि शनिवार को भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की बैठक होगी. संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस तीन दिनों के भीतर अपने कैंडिडेट्स की 3 सूची जारी करेगी. संभवत: पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी. वहीं 16 अक्टूबर को कांग्रेस का वचन पत्र के साथ सेकेंड लिस्ट और 17 अक्टूबर को तीसरी व आखिरी लिस्ट जारी की जाएगी.  नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय नेतृत्व की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई है.

भोपाल :

  • कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर 2023 को आएगी. 16 अक्टूबर को वचन पत्र के साथ सेकेंड लिस्ट और 17 अक्टूबर को आखिरी लिस्ट जारी होगी. इस बैठक में बड़ी खबर ये आएगी कि सात करोड़ से ज्यादा आबादी वाले राज्य में बचे हुए 94 नामों को लेकर बीजेपी रविवार को बैठक भी करने जा रही है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हो सकते हैं. बीजेपी अब तक 4 सूचियां जारी कर चुकी है. इनमें 136 नाम भी शामिल किये गये हैं.
  • बताया जा रहा है कि कांग्रेस कई विधायकों पर दोबारा भरोसा कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबू जंडेल, बैजनाथ कुशवाह, राकेश मावई, डॉ. गोविंद सिंह, डॉ. सतीश सिकरवार, धरमू सिंह सिरसाम, सुरेश राजे, घनश्याम सिंह, प्रागीलाल जाटव, केपी सिंह कक्काजू, लक्ष्मण सिंह, जयवर्धन सिंह, गोपाल सिंह चौहान, हर्ष यादव, विनय सक्सैना, तरूण भनोट, भूपेन्द्र मरावी, विक्रम सिंह नातीराजा, आलोक चतुवेर्दी, अजय टंडन, शिदयाल बागरी, नीलांशु चतुवेर्दी, कल्पना वर्मा, सिद्धार्थ कुशवाह, कमलेश्वर पटेल, फुंदेलाल सिंह मार्को, सुनीता पटेल, सुनील उइके, कमलेश प्रताप शाह नाम तय माना जा रहा है.

    इसके अलावा तरबर सिंह लोधी, नीरज दीक्षित, जीतू पटवारी, दिलीप सिंह गुर्जर, महेश परमार, रामलाल मालवीय, ओमकार सिंह मरकाम, नारायण सिंह पट्टा, डॉ. अशोक मर्सकोले, संजय उइके, हीना लिखी राम कांवरे, अर्जुन सिंह कांकोदिया, योगेन्द्र सिंह, नर्बदा प्रसाद प्रजापति, संजय शर्मा, सुनीता पटेल, सुनील उइके, कमलेश प्रताप शाह, चौधरी सुरजीत मेरसिंह, विजय रेवनाथ चौरे, कमल नाथ, सोहन लाल वाल्मिकी, नीलेश पुशाराम उइके, सुखदेव पांसे भी मैदान में उतर सकते हैं।

    कांग्रेस चंद्रभान किराड़े, मुकेश रावत, कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया, वीर सिंह भूरिया, विजय राघवेंद्र सिंह, संजय यादव, लाखन घनघोरिया, पांचीलाल मैना, प्रियव्रत सिंह, विपिन वानखेड़े, हुकुम सिंह कराड़ा, कुणाल चौधरी, सज्जन सिंह वर्मा, झूमा ध्यान सिंह सोलंकी., सचिन बिड़ला, डॉक्टर विजयलक्ष्मी साधो, सचिन सुभाष यादव, रवि रमेशचंद्र जोशी, ग्यारसीलाल रावत, बाला बच्चन पर फिर भरोसा किया जा सकता है.

    इसके अलावा निलय डागा, ब्रह्मा भलावी, प्रवीण पाठक, देवेन्द्र सिंह पटेल, शशांक श्रीकृष्ण भार्गव, आतिफ अकील, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, रामचन्द्र दांगी, बापू सिंह तंवर, विशाल जगदीश पटेल, संजय शुक्ला, बाल सिंह मैना, प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंह ., सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, डॉक्टर हीरालाल अलावा, मुरली मोरबल, हर्ष विजय गेहलोत और मनोज चावला का टिकट भी लगभग तय माना जा रहा है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें