News वेबसाइटों पर मेहरबान होगी शिवराज सरकार
भोपाल :
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जल्दी ही सोशल मीडिया पर मेहरबान हो सकती है। अब समाचार पत्रों व इलेक्ट्रोनिक न्यूज चैनलों के साथ ही न्यूज बेवसाइटों को भी नियमित विज्ञापन देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के आला दरबारियों ने रिपोर्ट दी है कि न्यूज बेवसाईट लगातार समाचारों के अन्य माध्यमों से ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं और सरकार की छवि बनाने-बिगाडने में ज्यादा भूमिका अदा कर रहीं हैं।
इसी कारण अब न्यूज बेवसाइटों को भी मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग से विज्ञापन जारी हो सकते हैं। न्यूज बेवसाइटों को पहले विज्ञापन मिला करते थे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ सरकार आने के बाद से अब नई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सरकार के समय भी विज्ञापन बंद हैं।
न्यूज बेवसाइटों के क्रम में लगभग उन 150 बेवसाइटों को छांटा गया है, जो लगभग 4 वर्ष पहले से ही चल रही है। इन सबके विज्ञापन अब न्यूनतम प्रतिमाह के हिसाब से तय किये जा रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात
रीवा से भोपाल तक बवाल...! अभय मिश्रा 'बीजेपी का प्रोपेगैंडा पूरी तरह हुआ ध्वस्त', अफसरों की नाकामी ने डुबाया रीवा