📅 Wednesday, 09 September 2026 | 12:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,948.09 ▼ -629.49 (-0.83%) निफ्टी 50: 23,501.10 ▼ -134.00 (-0.57%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,310 🥈 चांदी (1kg): ₹224,400 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
भोपाल

मोदी ने देश और शिवराज ने प्रदेश को लूटा : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

📅 30 October 2023, 12:15 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मोदी ने देश और शिवराज ने प्रदेश को लूटा : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
मोदी ने देश और शिवराज ने प्रदेश को लूटा : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से प्रत्याशी पीसी शर्मा और नरेला से प्रत्याशी मनोज शुक्ला के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता बेहद नाराज है। प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। 20 साल से शिवराज और भाजपा ने मतदाताओं को ठगा है। गरीब लोगों को ठगा है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और शिवराज ने प्रदेश को लूटा है। इस देश में सिर्फ 70 परिवार के पास आधा पैसा होने की बात पूर्व सीएम ने कही।

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सबसे बड़ा झूठा कहा। उन्होंने कहा कि ये लोग हर माह जनता से 10 हजार रुपए ले रहे हैं। अब कह रहे हैं कि एक हजार रुपए खाते में डाल रहा हूं और तीन हजार तक कर दूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 400 की गैस टंकी अब दो रुपए कम करके 950 में दे रहे, बिजली के 100 रुपए के बिल की जगह तीन से चार हजार रुपए वसूल रहे, खाने का तेल महंगा कर दिया। इन्होंने महंगाई करके हर परिवार का बजट बढ़ा दिया। यह एक तरह से ठगी कर रहे हैं और अब चुनाव आया तो कुछ राशि देकर फिर ठगी कर रहे हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें