📅 Saturday, 05 September 2026 | 11:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
भोपाल

Kamal Nath’s mobile phone hacked : कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक : मांगे 10-10 लाख रुपये

📅 12 July 2023, 08:51 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Kamal Nath’s mobile phone hacked : कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक : मांगे 10-10 लाख रुपये
Kamal Nath’s mobile phone hacked : कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक : मांगे 10-10 लाख रुपये

भोपाल :

  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक हो गया है. हैकर्स ने कथित तौर पर विधायकों समेत कई कांग्रेस नेताओं से 5 से 10 लाख रुपये तक की रकम की मांग की. मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

  • बता दें कि इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, विधायक सतीश सिकरवार और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह जैसे कांग्रेस नेताओं को पैसे मांगने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया. शक होने पर बाद में पता चला कि ये कॉल फर्जी थीं. फिलहाल क्राइम ब्रांच हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

    इसके बाद गोविन्द गोयल ने फोन करने वाले शख्स को घर बुलाया और कांग्रेस नेताओं को कॉल कर के बुला लिया. जैसे ही दो लोग गोविन्द गोयल के बंगले पर पैसे लेने आए तो उन्हें घेर लिया गया और पहले तो उनके साथ मारपीट की गयी फिर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया. पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सागर सिंह परमार और पिंटू परमार बताया गया है. दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें