मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के लिए गाइडलाइन जारी : बड़ी मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं : गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल । वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक और गाइडलाइन जारी करते हुए कहा गया कि इस वर्ष 2020 गणेश चतुर्थी में लोगों को बड़ी मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस बार लोगों को अपने घरों में ही छोटी मूर्तियां स्थापित करनी पड़ेगी। मुहर्रम और जन्माष्टमी त्यौहार के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम वर्तमान में प्रतिबंधित हैं। गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं होगा। सभी मंत्री इस बार जिलों में नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री भोपाल में ही रहेंगे, स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है उसी अनुसार कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कई फैसले लिए गए। गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी कलेक्टर जन्माष्टमी से पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करें। इस बैठक में सभी जिलों के जनप्रतिनिधि और धार्मिक लोग बैठक में रहे साथ ही कलेक्टर जिले की गाइडलाइन जारी करें।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति