📅 Saturday, 05 September 2026 | 08:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 🌧️ इंदौर: 24°C (बारिश)
भोपाल

खुशखबरी : दिवाली से पूर्व सैलरी देने की तैयारी : महंगाई भत्ता के साथ तीन महीने का एरियर भी मिलेगा...!

📅 18 October 2022, 12:49 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : दिवाली से पूर्व सैलरी देने की तैयारी : महंगाई भत्ता के साथ तीन महीने का एरियर भी मिलेगा...!
खुशखबरी : दिवाली से पूर्व सैलरी देने की तैयारी : महंगाई भत्ता के साथ तीन महीने का एरियर भी मिलेगा...!

भोपाल : मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को अतिशीघ्र एक बार फिर बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं. शिवराज सरकार अक्टूबर पेड टू नवंबर 2022 माह का वेतन दिवाली से पूर्व 4 प्रतिशत बढ़े हुए डीए और तीन माह के एरियर के साथ देने की तैयारी पूरी कर ली हैं. वित्त विभाग के तय प्रस्ताव के मुताबिक कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त दिवाली के पूर्व 412 करोड़ रूपये आयेंगे. बढे हुए महंगाई भत्ते की घोषणा सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं करेंगे.

मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ता और एरियर के भुगतान पर आने वाले खर्च का परीक्षण करने विभाग को नोटशीट लिखी हैं. जिससे शीघ्र ही बढ़े हुए महंगाई भत्ते दिये जाने की घोषणा की जा सके. दरअसल कर्मचारी कल्याण समिति के पास कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 32 संगठनों ने पत्र लिखे हैं. जिसमें दिवाली पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते और एरियर का भुगतान किये जाने का आग्रह किया गया है. इस बारे में समिति के अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र शर्मा ने वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा से चर्चा की हैं. 

उन्होंने कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन का भुगतान दिवाली के पहले यानी 20 तारीख के बाद किये जाने का आग्रह किया हैं. हालांकि इस संबंध में ट्रेजर एंड अकाउंट के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में निर्देश प्राप्त होंगे तो एडवांस में सैलरी का भुगतान संभव हो सकता हैं. 

मुख्श् यह है प्रस्ताव : 

  • केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया है, जिसका उन्हें बढ़े हुए 38 प्रतिशत डीए के हिसाब से भुगतान भी किया जा चुका है. इसी के अनुरूप सबकुछ कर्मचारी की उम्मीदों के मुताबिक ठीक रहा तो मध्य प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने जा रही है. यह भुगतान बीती 1 जुलाई 2022 से होगा.

  • बढ़े हुए डीए का भुगतान अक्टूबर पेड टू नवंबर 2022 में किया जाएगा. इस स्थिति में 1 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक तीन महीने का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा. बढ़ी हुई दर पर भुगतान करने पर कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा. साथ ही तीन महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए और अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए मिलेंगे.

  • कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान की गणना कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन 15500 रुपए और अफसरों के अधिकतम वेतन 2 लाख 15 हजार रुपए महीने के अनुसार हैं.

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें