📅 Friday, 09 October 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, पूर्व CM की गाड़ी जब्त

📅 09 March 2023, 11:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, पूर्व CM की गाड़ी जब्त
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, पूर्व CM की गाड़ी जब्त

मध्यप्रदेश. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने गुरुवार को राजगढ़ जिले में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह करीब 10 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर में चोट आई है। उसे भोपाल रेफर किया गया है। दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से राजगढ़ के लिए निकले। दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास एक बाइक सवार काफिले के सामने आ गया और हादसा हो गया। घायल युवक का नाम रामबाबू बागरी (20) निवासी परोलिया है।

उसका हाल जानने दिग्विजय सिंह अस्पताल पहुंचे और युवक को भोपाल रेफर करने को कहा। दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैं युवक का इलाज करवाऊंगा। डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

मेरी गाड़ी जब्त करो, ड्राइवर पर केस बनाओ : दिग्विजय

घटना को लेकर मिडिया ने दिग्विजय सिंह से बात की। उन्होंने कहा- ईश्वर की कृपा से युवक को ज्यादा चोट नहीं लगी है। उसे भोपाल भेज दिया गया है। उसका इलाज मैं करवाऊंगा।

दिग्विजय ने कहा कि हम धीरे-धीरे जा रहे थे तभी युवक बाइक से अचानक सामने आ गया। हालांकि घायल युवक का आरोप है कि कार ड्राइवर लापरवाही से और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उस पर दिग्विजय सिंह ने कहा की मेरी गाड़ी जब्त करो और ड्राइवर पर केस बनाओ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें