मध्य प्रदेश में 39 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया काम बंद : 10 सितंबर को एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन की चेतवानी
भोपाल :
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने पालीवाल वाणी को बताया कि अब 10 सितंबर 2023 को एक दिवसीय धरना करने का कर्मचारियों ने निर्णय लिया है. इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो फिर कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल पर जाएंगे. आंगनवाड़ी अशंकालीन. स्टेनोग्राफर. जिला न्यायालय.राजस्व कर्मचारियों की मांगों समेत 39 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे.
चुनाव से पहले सरकार पर दबाव बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को 39 सूत्रीय मांगों को लेकर पांच लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर है. प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे. कई सरकारी वाहन नहीं चले.
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा और 6 संगठनों के संयुक्त मंच ने अपनी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए. इसके चलते कई सरकारी कार्यालयों में काम पूरी तरह ठप हो गया. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा. भोपाल में सतपुड़ा भवन और भोपाल जिला कलेक्टर कार्यालय पर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे.
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अब 10 सितंबर 2023 को एक दिवसीय धरना करने का कर्मचारियों ने निर्णय लिया है. इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो फिर कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल पर जाएंगे.
यह है प्रमुख मांगे
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी