📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
भोपाल

स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य शीघ्रता से करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

📅 30 April 2025, 01:47 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य शीघ्रता से करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों के साथ की बैठक
स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य शीघ्रता से करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

भोपाल :

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य एक निश्चित समय-सीमा का निर्धारण कर शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में यह निर्देश स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन विभाग और कर्मचारी चयन मण्डल के अधिकारियों की बैठक में दिये।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता होने पर नियमों में आवश्यक संशोधन करने और प्रक्रिया को सरल करने के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार करें। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को और सुविधा दिये जाने, विभाग के चतुर्थ श्रेणी अस्पताल सहायक के 1200 रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के भी निर्देश दिये गये। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बैठक में कहा कि 24 घंटे सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनके हित में बनने वाले प्रस्तावों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर की जाये। स्वास्थ्य कर्मियों की बेहतरी के लिये प्रस्ताव तैयार करे। 

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने तथा कर्मचारियों के ग्रेड-पे और एनएचएम कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समतुल्य सुविधाएं देने आदि पर विचार करने को कहा। 

बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, संचालक श्रीमती मलिका निगम नागर, संचालक कर्मचारी चयन मण्डल श्री संकेत मालवीय और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री अनिल सुचारी भी मौजूद थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें