📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
भोपाल

कोरोना अपडेट : हाई लेवल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक शनिवार रविवार बंद रहेंगे, नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू

📅 07 April 2021, 09:36 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना अपडेट :  हाई लेवल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक शनिवार रविवार बंद रहेंगे, नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू
कोरोना अपडेट : हाई लेवल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक शनिवार रविवार बंद रहेंगे, नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में बुलाई गई हाई लेवल बैठक में कोरोना के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीएस, डीजीपी, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस हेल्थ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हाई लेवल बैठमें में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रात : 10 से शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora..✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें