📅 Wednesday, 09 September 2026 | 12:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,948.09 ▼ -629.49 (-0.83%) निफ्टी 50: 23,501.10 ▼ -134.00 (-0.57%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,310 🥈 चांदी (1kg): ₹224,400 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
भोपाल

मध्य प्रदेश की पूर्व SDM निशा बांगरे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला : महामंत्री के पद पर मनोनीत

📅 03 November 2023, 08:32 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश की पूर्व SDM निशा बांगरे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला :  महामंत्री के पद पर मनोनीत
मध्य प्रदेश की पूर्व SDM निशा बांगरे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला : महामंत्री के पद पर मनोनीत

भोपाल :

सुर्खियों में छाई रहने वाली मध्य प्रदेश की पूर्व SDM निशा बांगरे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस ने निशा बांगरे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है. 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश की विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने चर्चित पूर्व SDM निशा बांगरे को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस ने बैतूल जिले की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है. निशा ने एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर अपने पद से इस्तीफा दिया था. इस इस्तीफे को लेकर वे सुर्खियों में आईं और फिर छाई रहीं. अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली. 

निशा बांगरे को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस ने निशा बांगरे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें