कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनावों के लिये पहली लिस्ट जारी-इंदौर से ब्राह्मण नेता,पूर्व विधायक अश्विन जोशी सबसे पहले घोषित
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनावों के लिये 155 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसके चलते कई जगह-असंतोष उभर कर समाने आ गया। नई चल सर्वें वाली बात... किया पुराने पर ज्यादा भरोसा...इंदौर से ब्राह्मण नेता एवं पूर्व विधायक अश्विन जोशी सबसे पहले घोषित उम्मीद्ववार की सूची में आने से भाजपा खेमे में जोशी के खिलाफ उम्मीद्ववार को काफी मेहनत करना पड़ेगी, पालीवाल वाणी के सर्वे में फिलहाल अश्विन जोशी की जीत पक्की मानी जा रही है। यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी अपने बेटे के लिए दम लगा रहे थे। पिन्टु जोशी को टिकट नहीं मिलने से युवाओं में दिखा आक्रोश। 56 वर्तमान विधायकों में से आठ के टिकट होल्ड पर हैं। जबकि 3 के टिकट काट दिये गये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल की सभा में साफ किया था कि पैराशूट से आए नेताओं को कांग्रेस टिकट नहीं देगी लेकिन बीजेपी से कांग्रेस में आए तीन नेताओं को पार्टी ने टिकट देकर स्पष्ट संकेत दे दिए कि जीत के अलावा कोई सर्वे रिपोर्ट नहीं मानी जाएगी। जय आदिवासी संगठन यानी जयस के डॉ. हीरालाल अलावा को भी मनावर से टिकट दिया गया है। जयस को अपनी ओर करने का प्रयास किया। लिस्ट में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सिंधिया सभी के समर्थकों को साधने की कोशिश है। दिग्विजय सिंह के बेटे, भाई, भतीजे सबको टिकट मिला है। इससे साफ संकेत मिलते है कि मध्यपद्रेश में दिग्विजय सिंह का ही बोलबाला रहा। पर्दे की आड़ में रहकर नेताओं पर हावी रहे। शिवपुरी जिले की करैरा की मौजूदा विधायक शकुंतला खटीक का टिकट काटा गया है। उनकी जगह जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
? विधायक मनोज कुमार का भी टिकट कटा
टिप्पणियां अनूपपुर के कोतमा से विधायक मनोज कुमार का भी टिकट कटा है। उनकी जगह सुनील सर्राफ को टिकट दिया गया है। विदिशा के सिरोंज सीट के विधायक गोवर्धन उपाध्याय का भी टिकट कटा है।
? पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी का नाम

पहली सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी का नाम शामिल है। वे भोजपुर सीट से प्रदेश के मंत्री सुरेंद्र पटवा का सामना करेंगे। पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें प्रमुख नाम शिवपुरी जिले के करैरा से शकुंतला खटीक शामिल हैं। सिरोंज सीट से गोवर्धन उपाध्याय और कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल का भी टिकट काट दिया गया है।
? पैराशूट से आए तेंदूखेडा से संजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया
पार्टी ने विजयराघवगढ से पदमा शुक्ला और तेंदूखेडा से संजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। ये दोनों कुछ समय पहले भाजपा से कांग्रेस में आए हैं। इसके अलावा रीवा से अभय मिश्रा को टिकट दिया गया है। जो पहले भाजपा में थे। मिश्रा सिमरिया से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।
कांग्रेस ने जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के हीरालाल अलावा कांग्रेस ने जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के हीरालाल अलावा को धार जिले के मनावर से प्रत्याशी बनाया है। सूची में 21 महिलाओं का नाम शामिल है।
? कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची




पालीवाल वाणी ब्यूरो- Anil Bagora-Mahesh Joshi... ✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी