📅 Monday, 28 September 2026 | 02:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भोपाल

कुर्सी गई छलका दर्द : होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब जैसे गधे के सिर से सींग : पूर्व सीएम शिवराज सिंह

📅 09 January 2024, 01:07 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुर्सी गई छलका दर्द : होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब जैसे गधे के सिर से सींग : पूर्व सीएम शिवराज सिंह
कुर्सी गई छलका दर्द : होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब जैसे गधे के सिर से सींग : पूर्व सीएम शिवराज सिंह

भोपाल :

मध्य प्रदेश में पिछले साल नवंबर-दिसंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली. चुनाव में जीत के बाद बीजेपी हाईकमान ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है. इसके बाद अब पोस्टर से फोटो गायब होने पर पूर्व सीएम का दर्द छलका है.

मध्य प्रदेश में अब मोहन यादव की सरकार है. पिछले साल के आखिर में हुए विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भी पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाया. वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान केवल विधायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस बीच बीजेपी के बैनर-पोस्टर से तस्वीर गायब होने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का दर्द छलका है.

पूर्व सीएम ने कहा कि कई लोग ऐसे होते हैं जो रंग देखते हैं, मुख्यमंत्री हैं तो बोलेंगे भाई साहब आपके चरण कमल के समान हैं, लेकिन कुर्सी से हटे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब करते हैं जैसे गधे के सिर से सींग हो. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान यह कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. जहां, वो राजनीति पर बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कई ऐसे हैं जो देश के लिए जीते हैं. कई ऐसे हैं जो रंग देखते हैं. उन्होंने कहा कि यह बड़ा मजेदार क्षेत्र है. शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके हैं. मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद अब देखना है कि पार्टी उन्हें क्या जिम्मेदारी देती है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें