MP कांग्रेस में बड़ा बदलाव : करारी हार के बाद सुरजेवाला की जगह जितेंद्र सिंह प्रदेश प्रभारी
📅 24 December 2023, 02:12 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
भोपाल :
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. बता दें कि कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं. कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है. रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) की जगह जितेंद्र सिंह एमपी कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं.
असम के साथ जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मे स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. वहीं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है. MP कांग्रेस के प्रभारी रहे सुरजेवाला को कर्नाटक भेजा गया है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात